फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Footwear factory gutted by fire in Bahadurgarh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में आग से फुटवियर फैक्टरी जलकर खाक

Tue, 15 Oct 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 15 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Footwear factory gutted by fire in Bahadurgarh
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित एक फुटवियर कंपनी में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दमकल की 7 गाड़ियों ने करीब साढ़े 8 घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फैक्टरी में आग का कारण स्पष्ट नहीं है। शाॅर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 स्थित प्लॉट नंबर-38 में अपील फुटवियर फैक्टरी है। सोमवार सुबह फैक्टरी से धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इस पर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं, आसपास की फैक्टरियों में रह रहे श्रमिकों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग बढ़ती चली गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब साढ़े 8 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

टिन शेड पिघला, भवन गिरने का खतरा
फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया आग से फैक्टरी के भवन को काफी नुकसान हुआ है। फैक्टरी की टीन शेड आग के कारण पिघलकर नीचे गिर गया। फैक्टरी के भवन में भी कई जगह दरारें आ गई हैं। इससे फैक्टरी भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक, झज्जर और एम्स से बुलाई दमकल गाड़ियां

फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया सुबह साढ़े 4 बजे फुटवियर फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी। इस पर दो गाड़ियां मौके पर भेजकर राहत बचाव का का प्रयास शुरू किया गया। दो गाड़ियां नाकाफी हुईं तो बहादुरगढ़ के फायर स्टेशनों के अलावा रोहतक, झज्जर और एम्स बाढ़सा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed