{"_id":"65849209da883cf65f0336b4","slug":"football-mahakumbh-with-prize-money-of-one-lakh-rupees-started-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-4388-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एक लाख रुपये के इनामी फुटबाॅल महाकुंभ का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एक लाख रुपये के इनामी फुटबाॅल महाकुंभ का आगाज
Fri, 22 Dec 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बादली। स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से बादली के फुटबॉल खेल मैदान में शुरू हुई वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन हसनपुर और दिल्ली के मंढेला गांव की टीमों में मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न क्लब की टीम में भाग ले रही है।
पहला मुकाबला एसएम स्कूल हसनपुर और राजकीय स्कूल बादली के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में हसनपुर की टीम ने तीन गोल दागकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इसी प्रकार दूसरे मैच में दिल्ली के मुंढेला ने मेरठ को हराया। मैच में मेरठ की टीम कोई गोल नहीं कर सकी, जबकि मंढेला ने तीन गोल कर मैच जीत लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य स्नेहलता ने किया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक फुटबाॅल महाकुंभ के आयोजन पर स्पोर्ट्स सोसाइटी की सराहना की।
स्पोर्ट्स सोसाइटी के प्रधान राम भगत गुलिया ने अतिथियों का स्वागत पगड़ी बांधकर किया। इस अवसर पर अशोक शोकी और शमशेर डीपी सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। रामभगत गुलिया ने बताया कि फुटबाॅल महाकुंभ के विजेता टीम को एक लाख नकद व ट्राफी प्रदान की जाएगी जबकि उपविजेता को 71 हजार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 11- 11 हजार नकद प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमों के मैच शुक्रवार को भी खेले जाएंगे जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर को होगा।