फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Food Safety Officer raises awareness

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Officer raises awareness
नांगल चौधरी। त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों और हलवाइयों को जागरूक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने नांगल चौधरी में किरयाना दुकानदारों एवं हलवाइयों के साथ बैठक कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. अमित कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य कारोबारियों को मिठाइयां तैयार करते समय शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने मिठाइयों में अनावश्यक कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। जरूरत पड़ने पर केवल खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा अनुमत खाद्य रंगों का ही निर्धारित मात्रा में प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों एवं हलवाइयों को खाद्य कारोबार के लिए नियमानुसार एफएसएसएआई पंजीकरण या लाइसेंस लेने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों और मिठाई बनाने के स्थानों पर साफ-सफाई रखने, अच्छी गुणवत्ता के कच्चे माल का इस्तेमाल करने तथा खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed