फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Food Safety Department filled 8 samples, sent for investigation

खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 8 सैंपल, जांच के लिए भेजे

Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department filled 8 samples, sent for investigation
झज्जर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी मिठाइयों की दुकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को बहू झोलरी व झाड़ली थर्मल पावर प्लांट के आसपास के क्षेत्र में स्थित मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल भरने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

टीम के यहां आने की सूचना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और मिठाई व अन्य दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करने लगे। विभाग की टीम पनीर, दूध, दाना बर्फी, खोए की बर्फी के दो, एक गुलाब जामुन, एक देसी घी, एक कलाकंद का सैंपल भरा। छापे मारने गई टीम में मनदीप व खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री के सैंपल भरने का कार्य निरंतर चल रहा है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सैंपल फेल आने पर विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed