फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Flags with Jai Shri Ram written on them were sold in abundance on the eve of Ramlala Pran Pratistha.Flags with Jai Shri Ram written on them were sold in abundance on the eve of Ramlala Pran Pratistha.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर खूब बिके जय श्रीराम लिखे झंडे

Sun, 21 Jan 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Flags with Jai Shri Ram written on them were sold in abundance on the eve of Ramlala Pran Pratistha.Flags with Jai Shri Ram written on them were sold in abundance on the eve of Ramlala Pran Pratistha.
रेलवे रोड पर रेहड़ी पर रखे झंडों को खरीदते लोग।
बहादुरगढ़। शहर के बाजारों में जयश्रीराम लिखे झंडे और पताकों की भारी डिमांड रही। ऑर्डर के बावजूद निर्माता और विक्रेता पूर्ति नहीं कर पाए। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस अवसर से पहले मंदिर, बाजार, गली, सड़क, मोहल्ले, कॉलोनी और सोसायटी को भगवा झंडी और पटकों से पाटा जा रहा है।
विज्ञापन

मार्केट एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए, सामाजिक और धार्मिक संगठन कई पब्लिक प्रोग्राम कर रहे हैं। कार्यक्रमों में झंडे-झंडियों से सजावट होगी और सभी पटके पहनेंगे। झंडे-पटके तैयार कर रहे राजेश चानना ने बताया कि बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आमतौर पर पौष का महीना कपड़ा कारोबार के लिए ठंडा रहता है। मगर, राम मंदिर उद्घाटन की वजह से इस साल पौष में काफी काम आया है। दिन-रात झंडे पटके बनाए जा रहे हैं। अभी तक जय श्री श्याम, राधे-राधे, जय श्री राधे, जय माता दी के झंडे और पटकों की अधिक डिमांड थी। मगर, जब से 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन की घोषणा हुई है, तब से जय श्री राम लिखे झंडे और पटकों की मांग में कहीं अधिक बढ़ी है।
विज्ञापन

अब दूसरे नारों के झंडे-पटकों के ऑर्डर 22 जनवरी के बाद पोस्टपोन कर रहे हैं। रोजाना पटकों के 10 हजार और झंडों के 3 हजार पीस तैयार कर रहे हैं। काम इतना एडवांस आ रहा है कि इसकी पूर्ति नहीं हो रही है। रेलवे रोड के दुकानदार विकास ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। न केवल युवा बल्कि बच्चे भी झंडे खरीद रहे हैं। झंडों की कीमत भी काफी इजाफा हुआ है। खास बात यह रही कि रविवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर शहर में दुकानों पर झंडे ही कम पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार विकास ने बताया कि दोपहर से पहले ही उनके एक हजार से ज्यादा झंडे बिक गए। अब ऑर्डर देने के बाद भी माल नहीं मिल रहा है। रेटों में भी काफी इजाफा हुआ है। जो झंडा 40 रुपये का मिल रहा था, अब 60 रुपये का भी नहीं मिला।



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed