फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five wrestlers from Bahadurgarh won medals in senior national wrestling championship

Bahadurgarh: सीनियर नेशनल कुश्ती में बहादुरगढ़ के पांच पहलवानों ने जीते पदक, अखाड़े में लौटने पर स्वागत

Sun, 25 Dec 2022 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 02:19 PM IST
सार

अर्जुन अवार्डी कोच धर्मेन्द्र पहलवान ने बताया कि 85 किलो भार वर्ग में राहुल राठी ने फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। वहीं सुमित दलाल ने 60 किलो, साहिल ने 130 किलो, उमेश ने 63 किलो और दीपक ने 67 किलो भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Five wrestlers from Bahadurgarh won medals in senior national wrestling championship
बहादुरगढ़ के पहलवानों ने जीते पदक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बहादुरगढ़ के पहलवानों ने कुश्ती में एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। हिंद केसरी सोनू पहलवान अखाड़े के पांच पहलवानों ने 22 दिसंबर को विशाखापत्तनम में संपन्न हुई सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते। एक साथ पांच पहलवानों के मेडल आने से अखाड़े में खुशी का माहौल है। साथी पहलवानों, कोच और कुश्ती प्रशंसकों ने रविवार को विजेता पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने पर स्वागत किया। फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी कोच धर्मेन्द्र पहलवान ने बताया कि 85 किलो भार वर्ग में राहुल राठी ने फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। वहीं सुमित दलाल ने 60 किलो, साहिल ने 130 किलो, उमेश ने 63 किलो और दीपक ने 67 किलो भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किए हैं। ग्रीको रोमन के चारों पदक विजेता पहलवान पहली बार सीनियर नेशनल के मुकाबलों में उतरे थे। इससे पहले ग्रीको रोमन के उभरते सितारे पहलवान सुमित दलाल सब जूनियर और जूनियर वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में लगातार कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। पहलवान उमेश भी जूनियर वर्ल्ड कुश्ती में भाग ले चुके हैं। कुश्ती कोच धर्मेन्द्र पहलवान ने कहा कि बड़े पहलवानों की उपलब्धि से उभरते हुए बाल पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीनियर नेशनल कुश्ती में पदक विजेता पहलवान देश के लिए ओलंपिक का मेडल भी जीतकर लाएंगे। फ्री स्टाइल में 86 किलो के पहलवान राहुल राठी ने पिछले साल सीनियर नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन


पहलवान दीपक ने इसी साल हरिद्वार में सीनियर ग्रैंड प्रिक्स कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। हैवीवेट का पहलवान सुनील इंटरनेशनल पहलवान है जो भारतीय सेना में कार्यरत है। कांस्य पदक जीतने से पहलवान खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं है। पहलवानों का कहना है कि वो गोल्ड मेडल जरूर हासिल करेंगे। विजेता पहलवानों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच और परिजनों का दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed