फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five projects worth Rs 19 crore approved to deal with waterlogging

Jhajjar-Bahadurgarh News: जलभराव से निबटने की 19 करोड़ की पांच परियोजना मंजूर

Thu, 06 Apr 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 06 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five projects worth Rs 19 crore approved to deal with waterlogging
झज्जर। बारिश के दौरान हो रहे जलभराव की समस्या को राेकने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने कमर कस ली है। अप्रैल में विभाग की ओर से करीब 19.5 करोड़ की राशि से जिले के गांव डीघल,बरहाणा, छोछी, मदाना और धांधलान की लिंक ड्रेन में कटाव वाले स्थानों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

सिचाई एंव जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में झज्जर जिला की 19.5 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे जिन गांवों में जलभराव की समस्या रहती थी,वहां त्वरित समाधान होगा। कृषि योग्य भूमि को जलभराव से मुक्त करने की दिशा में यह परियोजनाएं लाभकारी साबित होंगी। उन्होंने मंजूर परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिला के भापडौदा में आबादी क्षेत्र में बरसात के समय जलभराव ना होने पाए, इसके लिए 1.2 करोड़ रुपये की राशि से एक परियोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। डीघल, छोछी, बरहाणा और मदाणा का बाढ़ पानी धांधलान लिंक ड्रेनों में कुछ कटाव वाले स्थानों को पक्का करने के लिए योजनाओं के लिए 8.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। गांव छुड़ानी के लिए तीन करोड़ 15 लाख रुपये, गांव छारा, आसंडा और भापड़ौधा की दो योजनाओं के लिए दो करोड़ चार लाख रुपए,भम्भेवा गांव के लिए 1.65 करोड़ गांव बरहाना के लिए 97 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed