फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five most wanted arrested in Encounter

मुठभेड़ में पांच मोस्ट वांटेड दबोचे

Sat, 01 Aug 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर(बादली)
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर(बादली) Updated Sat, 01 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद झज्जर सीआईए की टीम ने शुक्रवार को पांच इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं तथा सभी पर 50-50 हजार रुपये इनाम है।

विज्ञापन


इन बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ बुपनिया गांव के पास हुई। मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गए। एक एएसआई के कान को छूते हुए गोली निकल गई। 
विज्ञापन


झज्जर सीआईए प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि पांच मोस्ट वांटेड सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर गुड़गांव से बहादुरगढ़ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। इस पर सीआईए टीम ने बादली-गुड़गांव रोड पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी गुड़गांव की तरफ से आती हुई दिखाई दी। सीआईए टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। गाड़ी नाके को तोड़ते हुए बहादुरगढ़ की तरफ दौड़ गई। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।

बुपनिया के खेतों में हुई मुठभेड़
सीआईए टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी गांव बुपनिया के पास खेतों में कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी। पुलिस टीम भी खेतों में पीछे ही चली गई। वह कच्चा रास्ता आगे जाकर बंद मिला। इस पर बदमाशों ने गाड़ी वापस मोड़ ली तथा मुड़ते ही सीआईए टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली सुरेंद्र के कान को छूते हुए गुजर गई। वहीं, दूसरी गोली सब इंस्पेक्टर संदीप के बिल्कुल पास से गुजर गई। सीआईए टीम ने जवाब फायरिंग करते हुए उनमें से तीन बदमाशों को काबू कर लिया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

दो बदमाश बाद में आए हाथ
मौके से फरार होने वाले दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए हेड कांस्टेबल अमित के नेतृत्व में दो विशेष टीम गठित की गईं। दोनों टीमों ने कुछ ही देर बाद दोनों आरोपियों को बुपनियां गांव के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर व 22 कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए पांचों आरोपी मोस्ट वांटेड हैं। सभी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इन पर दिल्ली व हरियाणा में हत्या, हत्या प्रयास, लूट, डकैती सहित कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ये आरोपी बहादुरगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।


पकड़े गए बदमाशों में दिल्ली के छावला निवासी महेश, दिल्ली के ताजपुर कलां निवासी राकेश, दिल्ली के छावला निवासी ध्रुव भगत, दिल्ली के अलीपुर निवासी अमित ऊर्फ सोनू तथा नजफगढ़ निवासी संदीप ऊर्फ सोनू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed