फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five link roads in the district will be repaired, at a cost of Rs 1.54 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के पांच लिंक रोड की हाेगी मरम्मत, 1.54 करोड़ होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Five link roads in the district will be repaired, at a cost of Rs 1.54 crore.
22jjrp12- महराणा गांव का जलघर, जहां पर मदाना से महराणा तक रोड की मरम्मत होनी है। स्रोत-वीडियो
झज्जर। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से पांच लिंक रोड की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन टेंडर लगाए गए हैं। नए साल में जिले के पांच लिंक रोड की मरम्मत होगी। पिछले काफी समय से इन लिंक मार्गों की हालत काफी खराब थी। अब हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड ने इनकी सुध ली है।
विज्ञापन

मरम्मत के लिए 1 करोड़ 54 लाख 74 हजार रुपये की राशि खर्च की जएगी। ऑनलाइन टेंडर के लिए एक जनवरी 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। कम रेट वाली फर्म को टेंडर का वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। एजेंसी को पांच माह के अंदर मरम्मत का काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन


इन मार्गों का होगा निर्माण
हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से जिन लिंक मार्गों का टेंडर लगाया गया है इसमें मातन से सिलोठी, खरमान से सिलोठी, रोहद से जस्सौर, चिमनी से सिवाना और महराना से मदाना तक होगा रोड की विशेष मरम्मत करवाई जानी है। मातन से सिलोठी लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबे रोड की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से खरमान से सिलोठी तक लगभग 4.2 किलोमीटर, रोहद से जस्सौर तक 8.8 किलोमीटर रोड की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा चिमनी से सिवाना लगभग 9.7 किलोमीटर और मदाना से महराणा लगभग 4.2 किलोमीटर लंबी रोड की विशेष मरम्मत होगी।


कई सालों से खराब हैं मार्ग
यह लिंक मार्ग काफी सालों से खराब पड़े हुए हैं। महराणा गांव के सरपंच रामअवतार ने बताया कि मदाना से महराणा रोड काफी समय से खराब है। यहां पर चौव्वा ऊंचा है, जिस कारण बारिश के समय पानी जमा हो जाता है। इस कारण रोड की हालत ज्यादा खराब हो चुकी है। अब मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से रोड का निर्माण का काम किया जाएगा। इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed