फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five lamps will be lit at the door of the house, there will be bhajan-kirtan in the temple.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर के द्वार पर जलेंगे पांच दीपक, मंदिर में होंगे भजन-कीर्तन

Mon, 01 Jan 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five lamps will be lit at the door of the house, there will be bhajan-kirtan in the temple.
झज्जर। पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी पर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्री राम अपने गर्भ गृह में विराजमान होने जा रहे हैं। उसी के निमंत्रण के लिए अयोध्या से आए पावन अक्षत पीले चावल का घर- घर वितरण किया जाएगा। इस दिन घर के मंदिर एवं द्वार पर 5 दीपक जलाएं। मंदिर में 11 बजे से 1 बजे तक भजन कीर्तन होंगे और अयोध्या से लाइव प्रसारण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी सामाजिक संगठनों, राजनीतिक, समाजसेवी कार्यकर्ता, नगर पार्षद, मातृ शक्ति, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में पहुंचे राम भक्तों की अक्षत वितरण की वार्ड के अनुसार जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में रजनीश हरित, रमेश सैनी, मन्नू शर्मा सहित बैठक में उपस्थित श्री राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष मन्नू शर्मा ने आने वाली 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम जी का आह्वान करते हुए दीपावली की तरह उत्सव बनाने की बात कही। साथ ही उस दिन घर के मंदिर एवं द्वार पर 5 दीपक जलाएं। मंदिर में 11 बजे से 1 बजे तक भजन कीर्तन हो और लाइव प्रसारण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाया जा सके। इसके लिए हर स्कूल,मंदिर, कॉलेज में हम सब मिलकर व्यवस्था कर सके और ये संदेश आप सभी के माध्यम से हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम रामचन्द्र की किसी भी एक धर्म,जाती, संप्रदाय, दल के नहीं है अपितु वो हम सबके है। हम सबको इसमें बढ़-चढ़कर सहभागी बनते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। आपके और आपके परिवार सदैव राम जी का आशीर्वाद बना रहे। इस मौके पर श्री सनातन धर्म एजुकेशन ट्रस्ट के प्रधान श्री प्रकाश चंद गर्ग, एडवोकेट विजय कुमार गर्ग, विवेक हरित, संजीव हरित, प्रदीप शर्मा, मास्टर रामरत्न, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, डॉक्टर राकेश , सुनीता चौहान, सुषमा गोसाई, तिलकराज गोसाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed