{"_id":"667cabed8317ce021705dc66","slug":"five-hours-power-failure-in-mahabir-park-2-hours-in-dharam-vihar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108221-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महाबीर पार्क में पांच, धर्म विहार में 2 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महाबीर पार्क में पांच, धर्म विहार में 2 घंटे बिजली गुल
Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार की रात जहां महाबीर पार्क कॉलोनी में बिजली तारों में आग लगने से पांच घंटे बिजली गुल रही। वहीं नूना माजरा के पास हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से धर्म विहार कॉलोनी में बुधवार को सुबह के समय दो घंटे लोग बिजली से महरूम रहे। हालांकि दोनों स्थानों पर शिकायत मिलते ही निगम के कर्मचारी व्यवस्था सुचारु करने में जुट गए थे, लेकिन इन्हें ठीक करने में घंटों का समय लगा। उधर, अधिकारियों का कहना है कि केवल आधा घंटे ही बिजली सप्लाई बंद हुई थी। महाबीर पार्क कॉलोनी में बिजली तारों को आधा घंटे में ठीक कर दिया गया था।
महाबीर पार्क कॉलोनी निवासी राजेश खत्री, गोविंद, राजकुमार, जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात उनकी कॉलोनी में 10 बजे अचानक बिजली गायब हो गई। उन्होंने बिजली आने का इंतजार शुरू किया, लेकिन देर रात तक भी बिजली नहीं आई। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में कॉलोनी वासियों को पता चला कि कॉलोनी में ही बिजली तारों में खंभें पर शार्ट-सर्किट हुआ है। इसकी वजह से बिजली गायब हुई है। सूचना निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली। कर्मचारी बिजली तारों को दुरुस्त करने के लिए पहुंचे। करीब पांच घंटे तक कर्मचारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत के बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई।
उधर, झज्जर रोड पर नूना माजरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से धर्म विहार कॉलोनी में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बिजली सप्लाई बंद रही। दो घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारु हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। कॉलोनी निवासी युवराज छिल्लर, कृष्ण कुमार ने बताया कि बिजली की समस्या होने के कारण पेयजल सप्लाई भी बाधित रही।
विज्ञापन
वर्जन...
महाबीर पार्क कॉलोनी में तारों में शार्ट-सर्किट होने की सूचना मिली। तारों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को तुरंत आदेश दिए गए। तारों को बदल दिया गया और ठीक किया गया और इसके बाद सप्लाई सुचारु हो गई।
-अजय कोहाड़, एक्सईएन, यूएचबीवीएन।
-फोटो 60 : महाबीर पार्क कॉलोनी में बिजली तारों को दुरुस्त करते यूएचबीवीएन कर्मचारी।
-फोटो 61 : नूना माजरा के पास हाईटेंशन लाइन को ठीक करते कर्मचारी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -