फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five cases of dengue found, two from Jhajjar district

डेंगू के मिले पांच मामले, दो झज्जर जिले के

Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five cases of dengue found, two from Jhajjar district
सिंचाई भवन के पास भरे पानी पर बैठे मच्छर। - फोटो : Jhjhar
सावधान... डेंगू के मच्छर का डंक पैना होने लगा है। अक्तूबर की शुरूआत से ही डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। जिले में दो डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जबकि दो डेंगू पॉजिटिव की विभाग की तरफ से ट्रेवल हिस्ट्री देखी जा रही है। ये मरीज दिल्ली के हैं या फिर झज्जर के। इनके बारे में सोमवार को विभाग की तरफ से स्थिति स्पष्ट कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं जोंधी गांव में एक युवक की नरदीप की मौत हो गई। इसके परिजन उसकी डेंगू से मौत बता रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसकी रिपोर्ट संबंधित निजी अस्पताल से मांगी गई है। विभाग इस युवक की मौत के बारे में रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएगा। विभाग की तरफ से कंफर्म किए गए दो मरीज बहादुरगढ़ के सेक्टर छह व नौ के हैं। बार-बार हो रही बारिश स्वास्थ्य विभाग की धड़कने बढ़ा रही है। क्योंकि मच्छर का लारवा पनपने के लिए जगह-जगह बारिश से जल भराव की स्थिति बनी हुई है जिससे मच्छर पैदा होने की संभावनाएं और अधिक तेज होती जा रही है। जिले में डेंगू को लेकर यह पीक सीजन माना जा रहा है। इस बार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले करीब एक माह में 295 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से एक भी मरीज डेंगू से पीड़ित नहीं मिला है। जो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं वे निजी प्रयोगशाला से रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन

मच्छरों की बढ़ रही तादाद
बारिश के बाद मच्छरों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसके साथ ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगी है क्योंकि इस समय होने वाली बारिश के पानी में मच्छरों की तादाद अधिक बढ़ती है। अब तक प्राइवेट अस्पताल से रैपिड टेस्ट में आठ मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको विभाग की तरफ से अब तक डेंगू आशंकित केस माना जा रहा है। इसकी एलाइजा जांच होने के बाद ही इसे डेंगू का मरीज माना जाएगा। अगर एलाइजा जांच में यह पॉजिटिव आता है तो इसके घर के अंदर व आसपास में फोगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर व बहादुरगढ़ में मुफ्त होती है एलाइजा जांच
सरकार की तरफ से झज्जर व बहादुरगढ़ में एलाइजा जांच के लिए सामान्य अस्पतालों में प्रयोगशाला स्थापित की गई है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू की मुफ्त जांच की जा रही है जबकि जिले में डेेंगू की एलाइजा जांच के लिए सरकार की तरफ से प्राइवेट प्रयोगशाला में 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

फिलहाल तक दो मरीज डेंगू कंफर्म हुए हैं। दो की ट्रेवल हिस्ट्री देखी जा रही है। सोमवार को इन्हें कंफर्म कर दिया जाएगा। युवक की मौत के मामले में संबंधित एमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। यह मरीज डेंगू पॉजिटिव था या नहीं। इस समय लोगों को डेंगू और मलेरिया से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने घरों के आसपास पानी न भरने दें और पानी भरा हुआ है भी तो उसमें कोई भी खराब तेल डाल दें ताकि मच्छर का लारवा पैदा ना हो सके। - डॉ सरीता गोरी, उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी, मलेरिया, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed