{"_id":"6aeb9be52c7824445008d4e7","slug":"five-arrested-in-bahadurgarh-for-burning-plastic-and-pvc-wires-at-night-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-128827-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में रात में प्लास्टिक और पीवीसी तार जलाते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में रात में प्लास्टिक और पीवीसी तार जलाते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में रात में जंगल में प्लास्टिक, पीवीसी तार और बिजली की पुरानी केबल जलाकर प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आया है। बुधवार अल सुबह करीब एक बजे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी के इलाके के रहने वाले हैं और एक आरोपी गांव मांडोठी का रहने वाला है।
मोहम्मद आजम लोनी के आजाद कॉलोनी, सानू उर्फ सोनू बेहट हाजीपुर, शहजाद हसन निवासी मुस्तफाबाद, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, जिसका स्थायी पता बेहट हाजीपुर, लोनी और शाहरुख निवासी गांव सराय घासी, तहसील लोनी और वर्तमान पता बेहट हाजीपुर, लोनी बॉर्डर है तथा हिमांशु गांव मांडोठी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं। इनमें डीएल-1एलएआर-5886, डीएल-1एलएआर-9065 और डीएल-1एलएटी-8822 शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार आसौदा थाना पुलिस की टीम मंगलवार देर रात एक बजे मांडोठी नहर के पास गश्त के दौरान मांडोठी-रोहतक मार्ग पर जंगल में कुछ प्लास्टिक और पीवीसी तार जलाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को काफी दूर से ही आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दिखाई दिए।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता अजय बूरा भी पुलिस और दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने आग बुझाई।
आग बुझने के बाद पुलिस ने मौके पर पड़े जले हुए तारों और केबल के अवशेषों को एकत्रित कराया। कुल 101 कट्टे बरामद हुए। इनमें 93 कट्टे तारों के और आठ कट्टे जले हुए अवशेषों के थे। जब्त सामग्री की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
आसौदा थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि तार और केबल जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा था। जिला प्रशासन की ओर से ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद निजी लाभ के लिए तार जलाए जा रहे थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) और 280 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो-52: मौके से बरामद वाहन। स्रोत सूचना विभाग
फोटो-53: मांडोठी गांव के जंगल में लगी आग। स्रोत सूचना विभाग
फोटो-54: मौके से बरामद वाहन। स्रोत सूचना विभाग