फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   First took alcohol while sitting together, later fired three bullets

पहले साथ बैठकर शराब ली, बाद में अवैध हथियार से दाग दी तीन गोली

Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
First took alcohol while sitting together, later fired three bullets
माजरी गांव में दो युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक ने दूसरे पर गोली दाग दी। तीन गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। जबकि घायल को दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माजरी गांव के कवित और सुनील में दोस्त रही है। वे शुक्रवार देर रात बाक्करगढ़ रोड के खेतों में बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में कवित ने सुनील पर फायर कर दिया। गोली सुनील के पेट में लगी। इसके बाद भी कवित ने एक के बाद एक करके तीन गोली सुनील को मार दी। दो गोली सुनील के पेट में लगी हैं जबकि एक गोली हाथ पर लगी है। गोली मारने के बाद कवित मौके से भाग गया जबकि सुनील को गंभीर हालत में दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुनील को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बादली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि घायल सुनील की शिकायत पर कवित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed