फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   First payment, now road construction stuck in rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले भुगतान, अब बारिश में लटका सड़क निर्माणम

Sun, 07 Jul 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 07 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
First payment, now road construction stuck in rain
झज्जर। सेक्टर-6 में ढाई माह पहले शुरू हुए सड़कों के निर्माण का कार्य पहले ठेकेदार का भुगतान नही मिलने की वजह से बीच में लटका रहा बारिश इसमें बाधा बन गई और एक बरसात के कारण एक महीना काम शुरू होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। सेक्टरवासियों का कहना है कि बीच में अधूरा काम छोड़ने की वजह से सड़क पर ही रोडे और अन्य सामग्री फैली है जो आवागमन में और समस्या बनी है।अधिकारियों का कहना है कि अब बारिश के मौसम के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

अप्रैल माह सेक्टर-6 में ठेकेदार ने सड़कों का निर्माण का काम शुरू किया था। लगभग डेढ़ माह तक सड़कों के निर्माण का काम सही तरीके से चला, लेकिन उसके बाद ठेकेदार ने भुगतान नहीं मिलने के कारण काम को बंद कर दिया। 20-25 दिनों से सेक्टरों में सड़कों का काम बंद है। केवल 40 से 50 प्रतिशत सड़क निर्माण का काम पूरा हो सका है। काम बीच में बंद होने पर सेक्टर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। आए दिन बारिश हो रही है, ऐसे में काम चालू नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed