फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing on a young man going out of gym

जिम से निकलकर घर जा रहे युवक पर फायरिंग

Wed, 14 Apr 2021 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Firing on a young man going out of gym
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित एचएल सिटी में मंगलवार की सुबह जिम से बाहर निकलकर गाड़ी की ओर जा रहे एक युवक पर तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली युवक के एक बाजू पर लगी है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत ठीक है। एचएल सिटी पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सौलधा गांव निवासी कर्मबीर प्रतिदिन एचएल सिटी में स्थित एक जिम में व्यायाम करने के लिए गया था। इसके बाद जब वह घर की तरफ जाने के लिए अपनी गाड़ी की तरफ गया तो गाड़ी के नजदीक पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसके बाजू में लगी। कर्मबीर को गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि तीनों बदमाश पैदल आया थे। बताया गया है कि कर्मबीर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है।
विज्ञापन

एचएल सिटी चौकी प्रभारी गौतम ने बताया कि तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एचएल सिटी में आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। सीसीटीवी में तीन युवक पैदल ही आते दिखाई दे रहे हैं। गोली मारने के बाद पैदल ही भाग रहे हैं। अभी उनकी पहचान नहीं हुई है। पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल घटना के पीछे कोई कारण निकलकर सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed