फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing case: Suspicion on some criminals, preparation to bring them on production warrant

फायरिंग कांड : कुछ अपराधियों पर शक, प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी

Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Firing case: Suspicion on some criminals, preparation to bring them on production warrant
बेरी (झज्जर) मंगलवार रात को घर के बाहर बैठे नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व कादयान खाप के प्रधान सहित तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रिटौली औबेरी में कई जगह दबिश दी है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कुछ अपराधियों के नाम सामने आए हैं। उन्हें प्रोडेक्शन वारंट पर लाने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। इसके लिए पुलिस प्रक्रिया शुरू कर रही है।
विज्ञापन

इस वारदात में घायल बिल्लू पहलवान का रोहतक के निजी अस्पताल में रात के समय ऑपरेशन किया गया है। अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों की हालत में सुधार है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम सीआईए, बेरी थाना प्रभारी व बेरी चौकी की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। हिमांशु गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक हैं। गौरतलब है कि मंगलवार की रात को बेरी निवासी देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, रणजीत, महाबीर करीब आठ बजे बिसाहन मार्ग पर सुखबीर के मकान के बाहर बैठे हुए थे, तभी वहां कार से आए युवकों ने घर के बाहर बैठे तीनों लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने भागकर जान बचाई। बिल्लू को तीन गोलियां लगीं। जिसमें एक पेट व दो कमर में बताई जा रही है। रणजीत को दो और महाबीर एक गोली पैर के अंगूठे में लगी हुई हैं। बिल्लू पहलवान को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रणजीत और महाबीर का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

- वर्जन
इस केस में कुछ नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है। घटना में कुछ अपराधियों के नाम भी आ रहे हैं।गोपनीयता के कारण उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वसीम अकरम, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed