फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firecrackers will be sold at Ambedkar Stadium, preparations complete

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर स्टेडियम में बिकेंगे पटाखे, तैयारी पूरी

Mon, 20 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be sold at Ambedkar Stadium, preparations complete
बहादुरगढ़। शहर में दीपावली के त्योहार से पहले प्रशासन ने ग्रीन पटाखों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने इसके लिए आंबेडकर स्टेडियम को निर्धारित स्थल घोषित किया है, जहां पर सीमित संख्या में स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टेडियम में पटाखों की दुकान लगाने के इच्छुक विक्रेताओं को एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की ही अनुमति दी गई है। पारंपरिक या प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। पटाखा विक्रेताओं को निर्धारित फीस भरकर अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये लाइसेंस केवल सीमित अवधि के लिए मान्य होंगे और दीपावली पर्व समाप्त होते ही स्वतः निरस्त माने जाएंगे। एसडीएम नसीब कुमार ने बताया कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिकोण से केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने सुरक्षा और पर्यावरण दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर स्टेडियम को बिक्री स्थल के रूप में चुना है, ताकि शहर के अन्य हिस्सों में अव्यवस्था या प्रदूषण की स्थिति न बने। स्टेडियम परिसर में अग्निशमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें और सुरक्षित दूरी से इन्हें जलाएं। दीपावली के दौरान पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed