{"_id":"638a3c69e54add39731143bc","slug":"fire-in-gatta-factory-due-to-short-cicuit-bahadurgarh-news-rtk665226174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गत्ता फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आग से फैक्टरी में रखा सारा माल जलकर राख हो गया। जो माल बचा वह आग बुझाने में प्रयोग किए गए पानी से खराब हो गया। इससे फैक्टरी मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। आग से फैक्टरी में काम के लिए लगाई गई मशीनें भी नष्ट हो गईं। जानकारी के अनुसार सुबह के समय गार्ड द्वारा पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर का तार लगाया गया। उसी दौरान शॉर्ट-सर्किट हो गया। इससे आग भड़क गई। आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
दरअसल, दिल्ली निवासी सचिन की एमआईई स्थित प्लॉट नंबर 1534 में बीएस क्राफ्ट नाम से कंपनी है। इस कंपनी में गत्ता रोल तैयार किया जाता है। शुक्रवार की अल सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक फैक्ट्री परिसर में आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। गार्ड ने आग लगी देखी तो दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। बहादुरगढ़ की पांच गाड़ियों के सहारे दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। एक गाड़ी रोहतक से भी बुलाई गई। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से काफी माल जलकर राख हो गया। जो बचा वह आग बुझाने के लिए प्रयोग किए गए पानी के कारण खराब हो गया। मशीनें भी नष्ट हो गई। बताते हैं कि रात को फैक्टरी में काम नहीं चल रहा था। गार्ड ने शुक्रवार की सुबह पानी के लिए मोटर खोली थी। संभवत: मोटर से स्पार्किंग के चलते आग लगी। बाकी असल पुष्टि जांच के बाद हो सकेगी। इस घटना से फैक्टरी मालिक को काफी नुकसान हुआ है। दमकल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली थी। तभी गाड़ियां भेज दी गईं थी। कुछ घंटे में आग पर काबू पा लिया था। कारणों की जांच की जा रही है।