{"_id":"5ee3c40e8ebc3e42d214bfbc","slug":"fire-in-factory-good-burned-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk5591712189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फैक्टरियों में लगी आग, कच्चा और तैयार माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फैक्टरियों में लगी आग, कच्चा और तैयार माल जला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में स्थित दो फैक्टरियों में शुक्रवार को आग लग गई। इनमें एक फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। जबकि दूसरी फैक्टरी में वेस्टेज में आग लगी थी। दोनों ही घटनाओं में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग को काबू किया।
एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में स्थित 289 नंबर फैक्टरी में वीरवार की देर रात वेस्टेज में आग लग गई थी। जबकि फैक्टरी नंबर 324 में शुक्रवार की घनी सुबह करीब 3 बजे कच्चे और तैयार माल में आग लगी थी। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें एक गाड़ी इंदिरा मार्केट फायर स्टेशन से तो दूसरी गाड़ी एचएसआईआईडीसी से पहुंची थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया था। 324 नंबर फैक्टरी (कोमेक्स फुटवियर कंपनी) में जूते के सोल बनाने का काम किया जाता है। इन दिनों फैक्टरियां बंद थीं। आग किन कारणों से लगी है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि फैक्टरी में रखी ग्राइंडर मशीन भी आग की चपेट में आ गई थी। गनीमत यह रही कि इस दौरान फैक्टरी में कोई काम नहीं चल रहा था। अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। उधर, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरियों में आग की सूचना जैसे ही विभाग के कर्मचारियों को मिली तो वे तुरंत यहां पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं 324 नंबर फैक्टरी के प्रबंधन ने फैक्टरी में किसी भी तरह की आग लगने से इंकार किया है।