{"_id":"66a6e22a79ce0fcd0f0ef62a","slug":"fire-broke-out-in-the-warehouse-of-power-bank-manufacturing-factory-bahadurgarh-news-c-17-1-roh1009-473048-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर बैंक बनाने की फैक्टरी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर बैंक बनाने की फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
Mon, 29 Jul 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-16 में स्थित मोबाइल पावर बैंक बनाने वाली कंपनी के गोदाम में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग से काफी अधिक माल जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली निवासी एक उद्यमी की नास्तिक टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है। इसमें मोबाइल के पावर बैंक आदि इलेक्ट्रोनिक्स प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। सेक्टर-16 में स्थित इस कंपनी के गोदाम में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। बैट्री व ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आगे तेजी से फैलते चली गई। देखते ही देखते पूरे गोदाम को आग ने चपेट में ले लिया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा दर्जन गाड़ियों को मंगाकर आग बुझाने के प्रयास किए। करीब छह घंटे के बाद दोपहर में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि दोपहर बाद भी कहीं-कहीं धुआं व आग सुलग रही थी। एसी में स्पार्किंग या अन्य कारणों से शार्ट सर्किट के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है लेकिन सही पुष्टि जांच के बाद हो सकेगी। आग लगने की वजह जो भी रही हो, लेकिन मालिक को बड़ी आर्थिक हानि हुई है। बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब डेढ़ लाख पावर बैंक रखे थे। सभी जल गए। गोदाम के भवन को भी काफी क्षति हुई है और अन्य सामान भी जल गया।
वर्जन
रविवार की सुबह सेक्टर 16 स्थित नास्तिक टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में आग की सूचना मिली। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाई गई। गोदाम के संचालक के बारे में जानकारी नही मिल पाई।
विज्ञापन
रविंद्र सिंह, फायर ऑफिसर।