{"_id":"642674bb1c7e46a95604aa65","slug":"fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-in-jhajjar-two-people-got-scorched-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दो लोग झूलसे, एक की हालत गंभीर, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दो लोग झूलसे, एक की हालत गंभीर, सामान जलकर राख
Fri, 31 Mar 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:20 AM IST
सार
झज्जर के भूरावास गांव निवासी जगराम व सूरज गुरुवार की रात को अपने मकान में सो रहे थे। उस समय बिजली की तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटों ने मकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग से दो लोग झूलसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के गांव भूरावास में गुरुवार रात बिजली की तारों में हुई शाॅर्ट शर्किट से एक मकान में आग लग गई। जिससे मकान में सो रहे दो लोग झूलस गए। दोनों को गंभीर हालत में समान्य अस्पता में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटन की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन
दोनों को झूलसी अवस्था में रोहतक पीजीआई कराया भर्ती
जानकारी के अनुसार भूरावास गांव निवासी जगराम व सूरज वीरवार की रात को अपने मकान में सो रहे थे। उस समय बिजली की तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटों ने मकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे मकान में फैल गई। जिससे जगराम व सूरज झूलस गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हिसार में गाड़ी पलटने से छह युवकों की मौत: आदमपुर-अग्रोहा रोड पर हुआ हादसा, देर रात शादी से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
जब लोगों को आग की घटना का पता चला तो लोगों बिजली के तारों को काट कर आग पर काबू पाया। उसके बाद दोनों को झूलसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। दोनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करया गया है। जहां पर जगराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जयभगवान ने बताया कि ग्रामीणों ने ही रात के समय कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मकान में रखा बैड, बिस्तर, कपड़े, मकान की कड़ी, अलमारी आदि सारा सामन जल गया है।