फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire broke out in a footwear factory located in MIE, 12 vehicles were engaged in extinguishing the fire

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमआइई स्थित फुटवियर फैक्टरी में लगी आग, 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगी

Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a footwear factory located in MIE, 12 vehicles were engaged in extinguishing the fire
-फोटो 68 : फुटवियर फैक्टरी में लगी आग। संवाद
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्यागिक क्षेत्र (एमआइई) पार्टी बी में शुक्रवार की दोपहर एक फुटवियर फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग में तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग तेजी से भड़क गई और अन्य जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। 12 गाड़ियों पर तैनात 40 कर्मचारी देर शाम तक फैक्टरी में आग बुझाने के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन


एमआइई पार्ट-बी में प्लाट नंबर 966 में चल रही बंसल पॉलीमर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फुटवियर फैक्टरी के प्रथम तल पर शुक्रवार को दोपहर के समय करीब 1 बजे आग लग गई। फैक्टरी मालिक दिल्ली के रहने वाले अनिल बंसल है। घटना के समय फैक्टरी में 60 से 70 श्रमिक काम कर रहे थे। समय रहते सभी श्रमिक सुरक्षित फैक्टरी से बाहर आ गए। आग भड़कती देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग की चपेट में फैक्टरी का द्वितीय तल और तृतीय तल पर बने टीन शेड भी आए। एमआइई क्षेत्र से फायर की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन आग काबू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसके बाद खरखौदा और रोहतक से भी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलाई गई। कुल 12 गाड़ियां देर शाम तक आग बुझाने में जुटी रही। दरअसल, फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ, रबड़ के जूते थे। इस वजह से आग ज्यादा जल्दी से फैली। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग में प्रथम, द्वितीय तल और छत पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक अनिल बंसल ने कहा कि अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सकता है। उधर, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और बहादुरगढ़ चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी भी पहुंचे। देर शाम तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed