फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire breaks out in mobile shop in Jhajjar Fire brigade delayed in extinguishing fire, owner accused department

Jhajjar: मोबाइल की दुकान में लगी आग; फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में की देरी, मालिक ने विभाग पर लगाए आरोप

Wed, 31 Jan 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 Jan 2024 12:01 PM IST
सार

व्यापार मण्डल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि रात को चौकीदार ने आग की सूचना दी थी। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था। पुलिस की गाड़ी तो कुछ मिनट में आप गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट आई।

विज्ञापन
Fire breaks out in mobile shop in Jhajjar Fire brigade delayed in extinguishing fire, owner accused department
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में डायमंड चौक पर मोबाइल की दुकान में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से लगभग तीन करोड़ रूपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन 20 मिनट तक गाड़ी नहीं आई।

विज्ञापन


विज्ञापन


जब गाड़ी पहुंची तो पानी नहीं चल सका, जिस कारण आग बुझाने में देरी हुई और आग दुकान में फैल गई। कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डीसी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार हिमांशु ने बताया कि आग से लाखों रुपये के मोबाइल और अन्य सामान जल गया है। लगभग 3 करोड़ का नुकसान हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों में रोष
व्यापार मण्डल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि रात को चौकीदार ने आग की सूचना दी थी। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था। पुलिस की गाड़ी तो कुछ मिनट में आप गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट आई। यही नहीं गाड़ी आने पर पानी नहीं चला, जिस कारण आग समय पर नहीं बुझी और पूरी दुकान जल गई। उन्होंने बताया कि आसपास की दुकानों को भी आग लगने का खतरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed