फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire breaks out in illegal warehouse in Bahadurgarh, smoke billows in the sky

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में अवैध गोदाम में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार

Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in illegal warehouse in Bahadurgarh, smoke billows in the sky
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक बाईपास के पास अवैध रूप से चल रहे पीवीसी स्क्रैप के स्टॉक में शनिवार दोपहर को आग लग गई। इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल गया। स्क्रैप में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां लगानी पड़ीं। बहादुरगढ़ में गांव बालौर के पास दिल्ली-रोहतक बाईपास के साथ खुले में अवैध रूप से चल रही पीवीसी स्क्रैप मार्केट के एक ढेर में अचानक आग लग गई। पास में ही काम कर रहे मजदूरों ने बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

आग की चपेट में नहीं आ पाई स्क्रैप को दूर हटाने की कोशिश की गई और पानी का छिड़काव करके आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस खुले स्थान पर पड़े तमाम ढेर विभिन्न प्रकार की पीवीसी स्क्रैप के हैं, जो अतिशीघ्र ज्वलनशील होते हैं। इसलिए आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

घटनास्थल के साथ दिल्ली-रोहतक रोड बाइपास नेशनल हाईवे से गुजर रहे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस जगह यह आग लगी, उसके नजदीक ही बहादुरगढ़ के सेक्टर-10 और दिल्ली की कॉलोनी सत्यमपुरम बसे हुए हैं। इन कॉलोनियों के निवासियों को प्रदूषण की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों की छतों पर धुएं की परत गिरने लगी। सत्यम पुरम निवासी नीतू शर्मा ने बताया कि उनके मकान की छत पर सूख रहे कपड़ों पर भारी मात्रा में धुएं के कण गिर गए। इस वजह से उन्हें सभी कपड़े दोबारा धोने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी राजेश ने कहा कि उनके बुजुर्ग पिता को धुएं के कारण सांस लेने में कठिनाई हुई। आग बुझाने के लिए नजफगढ़ और झज्जर से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। शाम के समय आग बुझ पाई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस गोदाम में आग लगने की यह घटना हुई है, वहां इससे पहले भी दो बार ऐसी घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed