फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fight over installing transformer outside house in Asanda village of Bahadurgarh

Haryana: आसंडा में घर के बाहर ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर विवाद, सरपंच पर हवाई फायर व सिर पर बट मारने का आरोप

Sat, 19 Apr 2025 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Apr 2025 12:24 PM IST
सार

सत्यवान का आरोप है कि गांव के सरपंच संदीप शनिवार को सुबह के समय बिजली विभाग की टीम को लेकर उसके मकान के बाहर ट्रांसफार्मर लगवा रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया तो सरपंच तैश में आ गया और पिस्तौल निकालकर उसका बट उसके सिर में मारा।

विज्ञापन
Fight over installing transformer outside house in Asanda village of Bahadurgarh
मौके पर मौजूद - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के आसंडा गांव में घर के बाहर ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर सरपंच और एक परिवार में झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान सरपंच संदीप ने हवाई फायर करते हुए ग्रामीण को सिर में पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। घायल को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गुस्सा आए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझकर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


आसंडा गांव के निवासी सत्यवान ने बताया कि उनका गांव की फिरनी पर मकान है। पिछले दिनों शिरडी से प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे हटाए गए थे। अवैध कब्जे हटाने के बाद फिरनी पर लगा ट्रांसफार्मर गली के बीचो-बीच आ गया था। सत्यवान का आरोप है कि गांव के सरपंच संदीप शनिवार को सुबह के समय बिजली विभाग की टीम को लेकर उसके मकान के बाहर ट्रांसफार्मर लगवा रहे थे।
विज्ञापन




इसका उन्होंने विरोध किया तो सरपंच तैश में आ गया और पिस्तौल निकालकर उसका बट उसके सिर में मारा। इससे वह घायल हो गया। सत्यवान का आरोप है कि पिस्तौल का बूट करने के बाद सरपंच ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया। इसके बाद सरपंच मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने भी सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि जाम करीब आधा घंटा लगा रहा। इसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पुलिस को दी गई। थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। घायल अवस्था में सत्यवान को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सत्यवान की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed