{"_id":"6775a0b801b7f78bfd02e2cc","slug":"fight-during-new-year-celebration-police-called-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111995-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नववर्ष जश्न में झगड़ा, बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नववर्ष जश्न में झगड़ा, बुलाई पुलिस
Thu, 02 Jan 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : रुहिल रेजीडेंसी के गेट के बाहर खड़े होकर नाराजगी जाहिर करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद गांव के नजदीक स्थित रुहिल रेजीडेंसी में नए साल के जश्न में हंगामा और मारपीट का एक मामला सामने आया है। रेजीडेंसी में रहने वाले दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। यहां नए साल का जश्न मना रही महिलाओं के साथ भी बदसलूकी होने की बात सामने आई है। घटना को लेकर लोगों की तरफ से इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
31 दिसंबर को रात के समय यहां डीजे लगाकर महिलाएं और पुरुष नए साल का जश्न मना रहे थे। उसी समय रेजीडेंसी में किराए पर रहने वाले कुछ युवक भी महिलाओं के साथ नाचने लगे। इस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई तो युवक हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और डीजे पर नाच रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं को चोटें आई हैं।
सोसाइटी में मौजूद लोगों ने मौके पर वीडियो भी बनाई। वहीं घटना के बाद की मोबाइल वीडियो भी सामने आई है। इसमें कुछ युवक हाथों में लाठी डंडे लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना से गुस्साएं लोगों ने रेजीडेंसी के गेट को बंद कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है लेकिन अभी पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। लोगों का कहना है कि रुहिल रेजीडेंसी में किराए के फ्लैट्स में बहुत सारे शरारती तत्व रहते हैं।
विज्ञापन
इन फ्लैट्स को खाली करवाने की मांग पहले भी अधिकारियों से की जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से पुलिस से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामले की जांच तो शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।