फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   festival, navratra, temple

छठे नवरात्र पर 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Mon, 19 Apr 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
festival, navratra, temple
बेरी। विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। भक्तों की आस्था को देखते हुए मंदिर के कपाट सिर्फ माता के दर्शन के लिए खोले गए हैं। मंदिर में दर्शनों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। छठे नवरात्र के दिन करीब 10 हजार भक्तों ने टोकन से दर्शन किए।
विज्ञापन

साथ ही श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों व प्रशासन की तरफ जागरूक किया जा रहा है। वहीं सप्तमी व अष्टमी के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। भक्तों को किसी प्रकार को परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस के कर्मचारी तैनात किए हुए हैं।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के छठे दिन अवकाश होने के कारण मंदिर में अल-सुबह से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। टोकन व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुुई। करीब 10 हजार भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वहीं प्राचीन परंपरा के अनुसार नवविवाहित जोड़ों की जात लगवाई गई, वहीं छोटे बच्चों के जड़ूले भी उतरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रविवार को अवकाश होने के कारण मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लग गई थी। छठे नवरात्र के दिन करीब 10 हजार भक्तों ने टोकन से दर्शन किए। कोरोना की गाइडलाइन के चलते सप्तमी व अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं को रात्रि ठहराव नहीं होगा। अष्टमी के दिन सुबह 5 बजे बाद ही मां की प्रतिमा को अंदर मंदिर से बाहर वाले मंदिर में लाया जाएगा।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed