फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Female policeman accused husband of assault

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला पुलिस कर्मी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

Tue, 18 Apr 2023 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Female policeman accused husband of assault
बहादुरगढ़। दिल्ली पुलिस में सेवारत एक महिला व उसके बच्चों से मारपीट की गई है। महिला और बच्चों को काफी चोट आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने मारपीट का आरोप पति व अन्य रिश्तेदारों पर लगाया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला सेक्टर-6 थाना क्षेत्र का है। एक कॉलोनी की निवासी महिला का कहना है कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। वर्ष 2020 से पति के साथ मेरा झगड़ा चल रहा है। कुछ समय पहले पति ने मुझे और बच्चों को बेदखल कर दिया। इस वजह से हमारे बीच झगड़ा होता रहता है। इस बारे में जब जेठ, ननद और ननदोई को बताया तो वे भी खिलाफ हो गए। सभी मिलकर मुझे व बच्चों को घर से निकालना चाहते हैंं। रविवार को वह घर पर अपने बच्चों के साथ थी। इसी दौरान पति आया और आते ही गाली-गलोच करने लगा। विरोध किया तो अंदर से क्रिकेट बैट से उसके सिर पर प्रहार किया। बीच बचाव के लिए दोनों बच्चे आए तो उन पर भी हमला कर दिया। किसी तरह से हमने अपना बचाव किया। हम तीनों को काफी चोट आई है। सेक्टर-6 पुलिस का कहना है कि एक महिला ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed