फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   female police station have 78 lady police employee

78 महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी महिला थाने की कमान

Sun, 23 Aug 2015 12:36 AM IST
झज्जर।
झज्जर। Updated Sun, 23 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। महिलाओं से संबंधित अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करने और महिला विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने और महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार की पहल पर रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को झज्जर शहर के पुराने तहसील परिसर में विशेष महिला थाने का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से महिला थाना खोलने की पहल पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने इसे बहुत ही सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित हर प्रकार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। महिला थाने में कोई भी पीड़ित महिला बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत कर सकेगी।
विज्ञापन


एसपी सुमित कुमार ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए खोले जा रहे थाने में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाने में फिलहाल 78 महिला और तीन पुरुष सहित 81 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको क्या मिली जिम्मेदारी
डीसी ने बताया कि महिला सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक सुनीता को थाना प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सहायता के लिए निरीक्षक राजबाला को भी थाने में तैनात किया गया है। उप निरीक्षक जगवंती को अतिरिक्त थाना प्रबंधक तथा महिला मुख्य सिपाही रेखा को थाने का मोहरर लगाया गया है। इसके अलावा थाने में चार उप निरीक्षक सहित 72 अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं, जिनमें 8 महिला पुलिस कर्मचारियों को पीसीआर पर, तीन कंप्यूटर ऑपरेटर, दो महिला पीसीआर और दो थाने की गाड़ियों पर 6 चालक महिला पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है।


चार महिला कर्मचारियों को लगातार 24 घंटे सक्रिय रहने वाली महिला हेल्पलाइन पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के लिए थाने में अलग से डोमेस्टिक वायलेंस विंग का गठन किया गया है, जिसमें तीन पुरुष व एक महिला पुलिस कर्मचारी को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अब वुमन सेल की शाखा भी महिला थाने से कार्य करेगी, जिसके लिए पांच महिला पुलिस कर्मचारियों की अलग से तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed