फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fear of damage to crops due to rising temperature

झज्जर-बहादुरगढ़: बढ़ते तापमान से फसलों में नुकसान की आशंका

Sun, 12 Feb 2023 05:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:11 AM IST
विज्ञापन
Fear of damage to crops due to rising temperature
साल्हावास। क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिन से मौसम परिवर्तनशील हो रहा है। सोमवार से मौसम में आंशिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में पिछले दो-तीन दिनों से बदलवाई बनी हुई है, जो आगे भी रहने की संभावना है। हवाओं की दिशा में बदलाव होने तथा मध्यम से तेज होने की संभावना भी बनी हुई है। बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास करवाना शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन

फरवरी के मध्य ही लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। दोपहर में निकलने वाली धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अत्यधिक बढ़ता तापमान फसलों के लिए भी नुकसान हो सकता है। गेहूं आदि फसलों के लिए अभी ठंड का रहना जरूरी है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने के साथ अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के समय में मुरझाने लगी गेहूं की फसल
दिन के समय में गेहूं की फसल मुरझाने लगती है। कृषि विभाग के उपनिदेशक महावीर सिंह के अनुसार बढ़ते तापमान बचने के लिए लगातार खेत का निरीक्षण करते रहें और जरूरत पड़ने पर खेत की सिंचाई करते रहे। वहीं अधिक प्रभाव दिखाई देने पर एनपीके या नैनो यूरिया की स्प्रे 200 लीटर पानी में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed