फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Father of three daughters under mental stress took his own life while talking to his wife

वीडियो कॉल पर पति को मरता देखा: तीन बेटियों के पिता ने बात करते-करते क्यों दी जान? रोकती रही बीवी लेकिन न सुनी

Fri, 18 Sep 2026 08:39 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (झज्जर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (झज्जर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 18 Sep 2026 08:39 AM IST
सार

कानपुर के चेतन सिंह (31) ने देर रात पत्नी को वीडियो कॉल पर आत्महत्या कर ली। रोकने के प्रयास के बावजूद वह मृत मिला। पुलिस ने  मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Father of three daughters under mental stress took his own life while talking to his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के छोटूराम नगर में किराये के मकान में अकेले रह रहे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के लालपुर गांव के एक चेतन सिंह (31) ने देर रात पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान पत्नी लगातार उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए समझाती रही, लेकिन व्यक्ति ने उसकी बात नहीं मानी। 

विज्ञापन

पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वह तीन बेटियों का पिता था। परिवार और बच्चे गांव में रहते हैं, जबकि चेतन बहादुरगढ़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और छोटूराम नगर में किराये के मकान में अकेला रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चेतन ने अपनी पत्नी को फोन किया और अचानक वीडियो कॉल शुरू कर दी। इसी दौरान उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पत्नी ने उसे रोकने के लिए काफी समझाया और खुद को संभालने की अपील करती रही। जब उसे लगा कि चेतन उसकी बात नहीं मान रहा है तो उसने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 

विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो चेतन मृत मिला। सूचना के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल की जांच की गई। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed