फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Father-in-law killed, daughter-in-law injured in vehicle collision

वाहन की टक्कर से ससुर की मौत, पुत्रवधु घायल

Wed, 07 Oct 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law killed, daughter-in-law injured in vehicle collision
झज्जर। राष्ट्रीय राजमार्ग 71-ए कुलाना गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार होकर अपनी पुत्रवधू के साथ गांव जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में पुत्रवधू भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही माच्छरौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। सामान्य अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा निवासी धीरज अपनी पुत्रवधू शीतल को बाइक पर लेकर घर जा रहा था। जब वह गांव कुलाना के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने धीरज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धीरज की मौत हो गई, जबकि शीतल घायल हो गई। घायल को घायलावस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार किए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने मृतक धीरज के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- धर्मपाल सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed