{"_id":"67975fc7036bd258670a020a","slug":"father-and-son-arrested-in-murder-of-coach-in-jhajjar-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कोच की हत्या: बाप और बेटे ने दिया वारदात को अंजाम, चाकू घोंपकर भागे थे दोनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कोच की हत्या: बाप और बेटे ने दिया वारदात को अंजाम, चाकू घोंपकर भागे थे दोनों आरोपी
Mon, 27 Jan 2025 03:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 27 Jan 2025 03:58 PM IST
सार
हरियाणा के झज्जर में बाप और बेटे ने कोच की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बाप और बेटा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के गांव बहराना में कोच की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता और पुत्र हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक रंजिश के कारण पिता और बेटे ने मिलकर कोच जयप्रकाश की चाकू मारकर हत्या की थी। आरोपियों में वीरेंद्र और दिलखुश है।
चौकी डीघल प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि निखिल निवासी बहराना गांव ने शिकायत देते हुए बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गत 25 जनवरी की रात को दो बजे के करीब उसके मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि तेरे ताऊ के लड़के जयप्रकाश को चोट लगी है आकर उसको हॉस्पिटल ले जाओ। इसके बाद वह और उसके ताऊ का लड़का घर पर पहुंचे तो घर के सामने गली में जयप्रकाश लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा हुआ था, जिसको इलाज के लिए डीघल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसके भाई जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया था।
इस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी डीघल की पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र व दिलखुश निवासी बहराना के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।