फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers will close India on 26th, copies of three agricultural laws will be lit on Holi

किसान 26 को करेंगे भारत बंद, होली पर जलाएंगे कृषि कानूनों की प्रतियां

Fri, 12 Mar 2021 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers will close India on 26th, copies of three agricultural laws will be lit on Holi
टीकरी बार्डर पर मंच पर मौजूद किसान नेता। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने एक बार फिर 26 मार्च को भारत बंद का एलान किया है। वहीं किसान संगठन 28 मार्च को होली पर्व पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां टीकरी बॉर्डर के धरनास्थल पर जलाएंगे। इस बीच अलग-अलग दिनों में अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें 15 मार्च को कारपोरेट विरोधी दिवस मनाएंगे तो 19 को मंडियों में किसान अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। 23 मार्च को भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। टीकरी बॉर्डर पड़ाव में वीरवार को कई प्रदेशों के किसान नेता समर्थन देने के लिए पहुंचे। किसानों ने बरसात से बचने के लिए लोहे की टीन शेड डालकर मंच तैयार किया है।
विज्ञापन

वीरवार को उत्तर प्रदेश के इटावा से जसवंत सिंह, चरखी दादरी से जयपाल श्योराण, भारतीय किसान यूनियन लखोवाल कैथल से करतार सिंह, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भाकियू के मंडल अध्यक्ष राजकुमार धरनास्थल पर किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। इसके अलावा हरियाणा से भाकियू नरवाना जींद से प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र नैन, हरियाणा किसान मंच सिरसा के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, रोहतक से खाप प्रधान राजपाल कलकल, रोहतक से भाकियू प्रधान जयभगवान ने टीकरी बॉर्डर पर किसानों को समर्थन दिया। किसान नेताओं ने बताया कि 12 मार्च को किसान पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के विरोध में जाएंगे। वहीं 15 मार्च को कारपोरेट व सरकार विरोधी दिवस मनाया जाएगा। केंद्रीय ट्रेड यूनियन मजदूरों के साथ मिलकर रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को भारत बंद का कन्वेशन किया जाएगा। जबकि 19 माच्र को मंडियों में विरोध प्रदर्शन होगा। 23 मार्च को भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इसमें उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। 26 मार्च को आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर भारत में पूर्ण बंद किया जाएगा। 28 मार्च को होली के त्योहार पर कृषि कानून की प्रतियां जलाई जाएंगी। इन कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर बहादुरगढ़ में दो स्थानों पर दिन भर सभाएं चलती हैं। इनमें एक टीकरी बॉर्डर पर तो दूसरी नया गांव चौक के नजदीक सेक्टर-13 के मैदान पर चलती हैं। सेक्टर-13 मैदान पर उग्राहां की तरफ से सभाएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed