फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers reached Delhi Ramlila Maidan via Bahadurgarh, Delhi Police alert

Farmer Protest: बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली रामलीला मैदान पर पहुंचे 10 हजार से अधिक किसान, दिल्ली पुलिस अलर्ट

Thu, 14 Mar 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Mar 2024 11:53 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित म किसान महापंचायत में हिसार के किसान भारी संख्या में पहुंचे हैं। कुछ किसान संगठनों ने रात को ही दिल्ली की ओर कूच कर दिया था। काफी संख्या में किसान सुबह 4 बजे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
farmers reached Delhi Ramlila Maidan via Bahadurgarh, Delhi Police alert
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई किसान मजदूर महापंचायत में 10 हजार से अधिक किसान पहुंचे हैं। किसान अपने निजी वाहनों और बसों में सवार होकर बहादुरगढ़ के रास्ते टिकरी बॉर्डर से होते हुए दिल्ली पहुंचे हैं। किसान बुधवार की देर रात यहां से रवाना हुए। किसानों के दिल्ली जाने की सूचना पर हरियाणा और दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही, लेकिन टिकरी बॉर्डर पर न तो हरियाणा पुलिस और न दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन


विज्ञापन


बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले किसान बीकेयू उगराहा संगठन के रहे। किसान 250 से अधिक वाहनों में सवार होकर दिल्ली पहुंचे हैं। बताया गया है कि यह किस पंजाब से यहां पहुंचे थे। किसानों के ट्रेनों से भी पहुंचने की संभावना थी,  लेकिन ज्यादातर किसान अपने निजी वाहनों और बसों में सवार होकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टिकरी बॉर्डर पर तैनात रहे अर्ध सैनिक बल के जवान
वीरवार को किसानों के दिल्ली कूच करने के दौरान टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बल जवान तैनात रहे। किसान बिना किसी रूकावट के दिल्ली की तरफ जाते रहे। बता दे कि पिछली बार बहादुरगढ़ टिकरी बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन के दौरान भी बीके उगराहा संगठन के लोगों की संख्या सबसे अधिक थी। इस बार भी उगराहा संगठन के लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई किसान मजदूर महापंचायत में अच्छी खासी संख्या में पहुंचे हैं। 

किसान मजदूर महापंचायत में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली बिल संशोधन की वापसी, लेबर कोड रद्द किए जाने, किसानों पर लगे मुकदमे खारिज करवाने, मनरेगा के काम 200 दिन मिले, 600 रुपये दिहाड़ी आदि मुद्दों पर की जाएगी। पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के सदस्य 8 मार्च को ही दिल्ली कूच करने के लिए निकल गए थे। पुलिस ने अग्रोहा से निकलने के बाद लांधड़ी टोल प्लाजा पर उनको रोक लिया। जिसके बाद किसानों ने यहां पर ही पक्का मोर्चा लगा दिया था। यहां पर डटे किसान भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed