फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers protest, dhasa border, hot season, hut

ढांसा बॉर्डर पर किसानों ने शुरू की गर्मी से बचाव की तैयारियां

Sun, 14 Mar 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, dhasa border, hot season, hut
ढांसा बॉर्डर पर बनाई गई झोपड़ी में आराम फरमाते किसान। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। कृषि कानूनों के विरोध में ढांसा बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है। अब धरनास्थल पर मौसम के अनुसार खाद्य पदार्थों में बदलाव किया जाने लगा है। सर्दी में शुरू हुई जलेबी अभी भी बनाई जा रही है। जबकि पूड़ी की जगह रोटी ने ले ली है। रोटी बनाने की इच्छा किसानों ने जताई है। गर्मी से बचने के लिए फूंस व बांस की झोपड़ी बनाई गई है और उनमें तिरपाल की जगह जाली लगाई गई है। टेंट के ऊपर काला तिरपाल डाला गया है ताकि धूप से बचा जा सके। इस तरह से पूरी व्यवस्था मौसम बदलने के बाद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

किसान सतपाल शर्मा, विकास गुलिया, वीरेंद्र डागर, शमशेर सिंह, जयप्रकाश ने कहा कि धरनास्थल पर मौसम के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है वे भी पीछे हटने वाले नहीं है। चाहे इसके लिए उन्हें अपना बलिदान ही क्यों न देना पड़े। उन्होंने कहा कि ढांसा बॉर्डर धरनास्थल पर व्यवस्थाएं भी मौसम के अनुसार हो रही हैं। पहले जहां सर्दी के मौसम में कंबल व गद्दे किसानों को दिए गए थे। वहीं बारिश के बचाव के लिए वाटरप्रूफ टेंट व तिरपाल लगवाया गया है। अब जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है तो धूप से बचने के लिए झोपड़ी बननी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर फिलहाल किसानों ने एक झोपड़ी बनाई है ताकि धूप होने पर गर्मी न लगे। झोपड़ी में मनोरंजन और अपडेट रहने के लिए टेलीविजन भी लगाया गया है। इसके साथ ही किसानों ने गर्मी में ठंडे पानी के लिए फ्रिज व गर्मी से बचने के लिए कूलर लगाने शुरू कर दिए हैं। अभी तक 12 बड़े कूलर आंदोलन स्थल पर आए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि यदि आंदोलन लंबा चलेगा, तो वे गर्मी से बचने के लिए हर संसाधन को जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed