फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers of Haryana strengthened the movement: Ugrahan

हरियाणा ने किसान आंदोलन को मजबूती दी : उगराहां

Sun, 30 May 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Haryana strengthened the movement: Ugrahan
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। नयागांव चौक के पास किसानों की सभा में भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां समेत कई किसान नेताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

उगराहां ने कहा कि किसान आंदोलन लगातार मजबूती हासिल कर रहा है। आंदोनकारियों ने सरकार की मनमानी पर नकेल कसी है। टोल बंद हैं, किसानों पर दर्ज केस वापस कराए हैं। दूसरी ओर भाजपा ने आंदोलन को कमजोर करने के लिए कई तरह की चाल का सहारा लिया है। हरियाणा के किसानों को आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा निवासियों को पानी के मुद्दे पर लड़ाने की कोशिश की। लेकिन हरियाणा के किसानों ने इस चाल को समझा और आंदोलन में शामिल हो गए। आंदोलनकारियों के लिए दूध, लस्सी, ईंधन, सब्जियों और दूसरी कई आवश्यक चीजों के ढेर लगा दिए। उन्होंने कहा कि मोदी की भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों को बांटकर देश को कमजोर किया है। उगराहां ने कहा कि लोग कभी बुरे नहीं होते, लेकिन सरकारों की नीतियां लोगों को बेईमान बनाती हैं। उन्होंने कहा, सरकारों ने हमें बैंकों का कर्जदार बना दिया है, हमें चोर बना दिया गया है। बिजली के महंगी होने के कारण लोग बिजली की चोरी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

संगरूर के किसान नेता हरदेव सिंह कुलारें ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना संकट के बीच चोरी से कानून बना दिए। तीनों नए कृषि कानून गलत हैं। ये बड़ी संख्या में मजदूरों को विस्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय लोगों से वादा किया था कि हरेक देशवासी की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी। लेकिन ललित मोदी और मेहुल चौकसी जैसों से देश को लुटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदेव सिंह ने कहा कि किसानों के इस संघर्ष के दौरान 400 से अधिक किसानों की जान गई है। इसके लिए भाजपा सरकार दोषी है। भाजपा की मोदी सरकार और आरएसएस सांप्रदायिक एजेंडा लागू करके आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। आंदोलनकारियों को चरमपंथी, अलगाववादी गिरोह तक कह दिया जाता है, लेकिन यह संघर्ष पूरे जोश के साथ लड़ा जा रहा है और हम सफल होंगे। हरियाणा के वीरेंद्र हुड्डा ने आश्वासन दिया कि हम सब पंजाब के किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed