फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers need to know their rights: Chikara

किसानों को अपने अधिकारों को जानना होगा : छिकारा

Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers need to know their rights: Chikara
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ के 13वें अखिल भारतीय अधिवेशन के लिए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा के नेतृत्व में तमाम किसान मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचे। किसान नेता छिकारा ने बताया कि 27 फरवरी तक चलेगा अधिवेशन। किसान नेता ने कहा कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन

छिकारा ने कहा कि हमें जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा। कोरोना महामारी में भारतीय किसान संघ की भूमिका अहम रही है। लोगों को नि:शुल्क भोजन, फल, काढ़ा, जूस, सैनिटाइजर व मास्क आदि वितरित किए गए। उन्होंने कि आज किसानों को अपने अधिकारों को जानना होगा। इसके लिए लीगल सेल की मदद से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समयानुसार फसल उगाने व देखरेख के लिए भारतीय किसान संघ किसानों को जागरूक कर रहा है। गांव को केंद्र बिंदु में रखते हुए ग्रामीण केंद्रित विकास व किसान केंद्रित इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर द्विप्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, त्रिविभाग संगठन मंत्री सुंदर लाल, प्रदेश गोसेवा प्रमुख रामकिशन आर्य, प्रांत जैविक प्रमुख तेग सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सविता मोर, विभाग संगठन मंत्री महेंद्र सिंह, प्रांत मंत्री महिपाल बड़धू, गन्ना प्रमुख प्रताप राणा, प्रांत प्रचार प्रमुख विकास राणा, जिला अध्यक्ष सत्यवीर भुक्कर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र अहलावत, जिला महामंत्री रवींद्र कादयान, बीज प्रमुख संजय जाखड़, जैविक प्रमुख नीलम आर्य, सत्यवान ढाका, प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान, सूरत सिंह, गुलतान सिंह, कोषाध्यक्ष रणदीप आर्य, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, युवा प्रमुख सुनील कुमार, अजमेर सिंह, राज सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी अधिवेशन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed