फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers jammed in Berry Grain Market due to not cutting near the gate of Bajre

बेरी अनाज मंडी में बाजरे के गेट पास न कटने से किसानों ने लगाया जाम

Tue, 06 Oct 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed in Berry Grain Market due to not cutting near the gate of Bajre
सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगाते किसान। - फोटो : Jhjhar
बेरी। सोमवार को बेरी अनाज मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे किसानों के मोबाइल पर मिले मैसेज के आधार पर गेट पास न काटने को लेकर किसानों ने मंडी में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा शुरू होने के बाद किसान भड़क गए और बेरी अनाज मंडी के गेट के बाहर बेरी-झज्जर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन

किसानों के झज्जर मार्ग पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही एसडीएम बेरी रविन्द्र कुमार, एएसपी विक्रांत भूषण, नायब तहसीलदार रमेशचंद्र, बेरी थाना प्रभारी जयभगवान व बेरी शहर चौकी इंचार्ज रामपाल मौके पर पहुंचे और किसानों को जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटा जाम लगाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग र्गईं। जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से बाजरे के गेट पास समय पर नहीं काटे जा रहे हैं। इसके चलते परेशानी का समाना करना पड़ता है। किसानों में रोष होने के कारण एक बात पर अड़े हुए थे। सुबह से बाजरा लेकर पहुंचे हुए हैं, लेकिन दोपहर के 2 बजे चुके हैं अब तक गेट पास नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 69 किसान बाजरा बेचने के लिए मंडी पहुंचे
शेड्यूल के अनुसार रविवार को 69 किसानों के फोन पर बाजरा बेचने के लिए मैसेज गया था। सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक गेट पास काटने का शेड्यूल है। करीब 10 बजे तक 27 किसानों के गेट पास कटे थे। उसके बाद सर्वर में दिक्कत आने से किसानों के गेट पास नही कट पाए, जिससे किसानों का सब्र का बांध टूट गया और मंडी के गेट के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले किसान
रविवार को मोबाइल पर मैसेज पर मिला था कि आपका 40 क्विंटल बाजरा खरीदा जाएगा। लेकिन जब बेरी मंडी में पहुंचा तो यहां गेट पास बताया गया कि आपका सिर्फ 8 क्विंटल बाजरा खरीदा जाएगा। मंडी में हर रोज बाजरा थोड़ी लेकर पहुंचेंगे। घर के अन्य कार्य भी करने होते हैं।
- जगमेंद्र, सिलाना।
- सुबह 8 बजे मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे थे ओर दोपहर एक बजे तक गेट पास नहीं कटा। मोबाइल पर मैसेज 27 क्विंटल का आया था। अब मंडी में पहुंचा तो यहां बताया गया कि आपका 20 क्विंटल खरीदा जाएगा। उसके बावजूद भी गेट पास नहीं काटा गया। सुबह से भूखे प्यासे मंडी में खड़े कोई सुध नहीं ले रहा है।
- रविन्द्र बेरी।
- रविवार शाम को मैसेज मिला था कि आपका 40 क्विंटल बाजरा खरीदा जाएगा। लेकिन यहां मंडी में बताया गया कि 15 क्विंटल दिखा रहा है। सुबह से मंडी में बैठे हैं। मंडी में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। मंडी में पीने के पानी व बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
- राजेंद्र दूबलधन।
- बेरी मंडी में सुबह 8 बजे मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे थे और मैसेज मिला था कि सुबह 8 बजे से 2 बजे तक गेट पास काटा जाएगा। 40 क्विंटल का मैसेज मिला था और अब बताया गया है कि 8 क्विंटल खरीदा जाएगा। बाकी बाजरे को कहा लेकर जाएं। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।

- दिनेश दूबलधन।
सर्वर में दिक्कत आने से बेरी मंडी में बाजरे के गेट पास नहीं कट रहे थे। इसके चलते किसानों ने जाम लगा दिया था। किसानों को आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया गया था। गेट पास कटने में हो रही परेशानी को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- रविन्द्र कुमार, एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed