फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers demonstrated against the silos of Adani Group

अडानी ग्रुप के साइलोज के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated against the silos of Adani Group
बहादुरगढ़। बुल्लड़ पहलवान, प्रदीप धनखड़ व अन्य किसान नेताओं ने प्रदेश में अडानी ग्रुप के साइलोज बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। अडानी ग्रुप के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जींद रवाना हुए।
विज्ञापन

अडानी ग्रुप के खिलाफ सोमवार को छोटूराम धर्मशाला में प्रदर्शन करने वाले किसान नेताओं में प्रदीप धनखड़, सुमित छिकारा, सरदार सतनाम सिंह, राजेंद्र दलाल, तारीफ राठी व डाक्टर शमशेर सिंह भी शामिल थे। बुल्लड़ ने कहा कि अडानी व अंबानी ग्रुपों पर लगाम लगाए बिना किसानों का भला नहीं हो सकता। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अडानी के सभी साइलोज बंद करा दिए थे, लेकिन इन साइलोज को भरने के लिए अब फिर अनाज खरीदा जाने लगा है। किसान नेताओं ने राज्य सरकार से साइलोज के लाइसेंस रद्द कर बंद कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अडानी के साइलोज बंद नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप धनखड़ ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों ने तकलीफें बर्दाश्त व शहादत दी, लेकिन अब फिर सरकार द्वारा मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद जिले के भंभेवा, कैथल के ढांड माजरा, सोनीपत के मोहाना, जिला फतेहाबाद के भूना व पानीपत के नोलथा में बने अडानी ग्रुप के विशाल साइलोज को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि कहा कि मंडियों के बजाय गेहूं साइलोज में ही जाना था तो इतने बड़े आंदोलन से किसानों को क्या मिला। सरकार को ये बंद करने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed