{"_id":"645802340b04291b770b9e15","slug":"farmers-crossed-the-border-by-dodging-the-police-bahadurgarh-news-c-17-1-146200-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस को चकमा देकर बॉर्डर पार कर गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस को चकमा देकर बॉर्डर पार कर गए किसान
Mon, 08 May 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 08 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
बादली। महिला पहलवानों के समर्थन के लिए जंतर मंतर के लिए निकली गुलिया खाप और किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर रोक लिया। पुलिस के रोकने के बाद गुलिया खाप प्रधान विनोद बादली के नेतृत्व में किसान बिना झंडा लेकर पुलिस को चकमा देकर दिल्ली कूच कर गए। विनोद गुलिया ने बताया कि सरकार को भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण को तुरंत गिरफ्तार करना होगा। महिला पहलवान लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं और मंच से बता रही हैं कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है। ऐसे में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। विनोद ने कहा कि मामले में जांच की जरूरत नहीं है। जब बेटियां मन से कह रही हैं कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बृजभूषण शरण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। अगर सरकार ने जल्द ही बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस ने किसानों के जत्थे की गाडिय़ों के नंबर नोट करके किसानों को दिल्ली जाने की परमिशन दी। काफी समय तक किसानों और पुलिस की आमने सामने तनाव की स्थिति बनी रही। हरियाणा की खाप पंचायतें दिल्ली महापंचायत करने जा रही हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सतर्क रहे। विनोद के साथ दिल्ली जाने वालों में हिमल बादली, बेदन ठेकेदार, सतबीर मनोज गुलिया सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन