फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers built toilets in the halt

किसानों ने पड़ाव में बनाए शौचालय

Wed, 17 Feb 2021 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers built toilets in the halt
किसानों द्वारा बहादुरगढ़ बाईपास पर सर्विस लेन के नजदीक बनाए गए शौचालय व लगाई टोंटिया। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। दो महीने से अधिक समय से टीकरी बॉर्डर पर डटे किसान लगातार खुले में शौच करने के लिए जा रहे हैं। इससे आसपास का वातावरण बेहद ही खराब हो रहा है। अब किसानों ने कई स्थानों पर पक्के शौचालय बनाने शुरू कर दिए हैं, साथ ही टोंटिया भी लगाई हैं। बहादुरगढ़ बाईपास की साथ लगती सर्विस लेन के साथ खेतों की जमीन पर किसान लगातार शौचालय बनाने में जुटे हुए हैं। अब इसी स्थान पर किसानों ने शौच करने के लिए चार सीटें और चार टोंटिया लगाई हैं। साथ ही इनका कनेक्शन पानी की टंकी में किया है। शौचालय के नजदीक ही किसानों ने 10×10 का गड्ढा खोदा है। इसमें शौचालय से निकली गंदगी जाएगी।
विज्ञापन

किसान गुरदीप सिंह, गोल्डी, गुरविंदर और परगट सिंह का कहना है कि अभी किसान यहां से जाने वाले नहीं है। इसलिए रोजमर्रा प्रयोग होने वाली जरूरतों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। किसानों ने मंगलवार को पड़ाव में अनेक स्थानों पर शौचालय की सीट लगाई है। किसान लगातार प्रशासन व सरकार से सुविधाओं की मांग की कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, शहरवासियों का कहना है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में किसान लगातार गंदगी फैला रहे हैं। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बहादुरगढ़ बाईपास के नजदीक तो हालात ऐसे बदतर हो गए हैं कि वहां से गुजरना भी किसी आफत से कम नहीं है। वहां पर उठती दुर्गंध से सेक्टर-9 के लोगों का भी जीना मुहाल होने लगा है। बाईपास पर बने नाले भी पूरी तरह गंदगी से भर गए हैं। उनकी निकासी न होने के कारण भी वहां से बदबू उठती रहती है। नया बस अड्डे के नजदीक सर्विस लेन पर कीचड़ भरा रहता है। यहां से पैदल निकलने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सरकार व प्रशासन को किसानों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed