{"_id":"6150c3ac8ebc3efd1447c01a","slug":"farmers-bharat-band-today-15-hundred-policeman-will-handle-security-arrangement-jhjhar-news-rtk6252210164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का भारत बंद आज, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का भारत बंद आज, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर होने वाले भारत बंद को लेकर किसानों ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। जिले में करीब 1500 पुलिस कर्मचारियों को चौक चौराहों पर तैनात किया जाएगा। वहीं सभी पुलिस थाना व चौकी प्रभारी अपने इलाके में गश्त करते रहेंगे। सभी डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी भी जिले में निरंतर निगरानी रखेंगे।
वहीं दूसरी तरफ जिले में किसानों की टीम लगातार किसानों को भारत बंद को सफल बनाने के लिए प्रचार करने में जुटी रही। किसानों ने जिले में छारा टोल, डीघल टोल, भागलपुरी चौक बेरी, सासरोली चौक, छुछकवास चौक, सिलाना चौक, याकूबपुर गांव, बिरधाना चौक को जाम करने की घोषणा की है। सोमवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद करने को लेकर जाम लगाएंगे। केवल एंबुलेंस या आपातकालीन वाहनों को ही जाने दिया जाएगा।
व्यापारियों से सहयोग की अपील
अखिल भारतीय किसाना सभा के जिला सचिव रामचंद्र यादव व जगबीर सफीपुर ने शहर के तमाम व्यापारियों से यह अपील की है कि 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने में सहयोग दें और तमाम दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखें। बेरी में किसानों को व्यापार मंडल की तरफ से समर्थन दिया जा चुका है। वहीं झज्जर शहर में मिलाजुला असर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं पुलिस की तरफ से सलाह भी जारी की जा चुकी है। जिले में किसानों के भारत बंद के आह्वान पर पुलिस प्रशासन की तरफ से चौक चौराहों पर सुरक्षा को लेकर हर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रहेगी।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।