फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers arrived at Pandit Shriram Metro station carrying flags, open gate at four o'clock

पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन पर झंडे लेकर पहुंचे किसान, शाम चार बजे खुले गेट

Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers arrived at Pandit Shriram Metro station carrying flags, open gate at four o'clock
मेट्रो के गेट बंद होने के बाद स्टेशन से वापस आते यात्री। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। रेल रोको अभियान के तहत कुछ किसानों की ओर से यहां के पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को बंद करने के लिए हंगामा किया तो सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से बहादुरगढ़ के सभी मेट्रो स्टेशनों समेत दिल्ली सीमा में लगने वाले टीकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया। करीब सवा 11 बजे अचानक सभी मेट्रो स्टेशनों का शटर डाउन कर दिया। यहां पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात कर दिए गए। शाम करीब सवार चार बजे मेट्रो के स्टेशन खोले गए।
विज्ञापन

इससे पहले भी सड़क पर चक्का जाम वाले दिन भी डीएमआरसी की ओर से टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन व ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को को बंद कर दिया गया था। मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने से दिल्ली व बहादुरगढ़ आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने ट्वीट व सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्मों से यात्रियों को उक्त मेट्रो स्टेशन बंद करने की सूचना दी।
विज्ञापन

करीब 11 बजे कुछ किसान पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए थे। वे यहां पर झंडे लहराते हुए हंगामा करने लगेे। ऐसे में तुरंत मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी को तुरंत आंदोलनस्थल से जुड़े मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के निर्देश दिए। करीब पांच घंटे मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहे। किसानों द्वारा 12 से 4 बजे के बीच रेल रोको कार्यक्रम रखा गया था। जैसे ही चार बजे इसके 15 मिनट बाद मेट्रो स्टेशनों के सभी गेट खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को लेना पड़ा अन्य वाहनों का सहारा
बहादुरगढ़ में बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन व ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को करीब सवा 11 बजे अचानक बंद कर दिया। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा। नई बस्ती निवासी रमेश कुमार व आशू ने बताया कि उसे पीरागढ़ी जाना था। मेट्रो में सवार होने के लिए घर से निकला था। मगर अचानक स्टेशन का गेट बंद कर दिया। अब उसे जीप व बस से जाना पड़ेगा। अग्रवाल कॉलोनी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि उसे दिल्ली एक काम से जाना था। मगर स्टेशन बंद होने से काफी देरी होगी, इससे परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed