फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers are waiting for payment for millet crop

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान कर रहे बाजरे की फसल के भुगतान का इंतजार

Thu, 17 Oct 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers are waiting for payment for millet crop
झज्जर। जिले की मंडियों में बाजरे और धान की खरीद की जा रही है, लेकिन भुगतान करने में देरी हो रही है। किसान फसल के भुगतान आने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में अभी तक 3935 किसानों को बाजरे की फसल का भुगतान किया गया है, जबकि 8628 किसानों की 237670 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वहीं जिले की मंडियों में अब तक 480 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है, लेकिन अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिले की मंडियों में बाजरे और धान की फसल की खरीद की जा रही है। मंडियों में पीआर धान की खरीद शुरू नहीं की गई है, जबकि किसान बाजरे की फसल की खरीद होने के बाद भुगतान करने का इंतजार कर रहे है। अभी तक 8628 किसानों की फसल की खरीद की गई है जबकि 3935 किसानों को 32.05 करोड़ का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

वहीं 3192 किसानों का 22.03 करोड़ का अभी तक भुगतान किया जाना बाकी है। किसान भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक जिले की मंडियों में 273180 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। 237670 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। वहीं मंडियों में अब तक 480 क्विंटल पीआर धान की आवक भी हुई है, लेकिन अभी तक खरीद नहीं हो सकी। किसान पीआर धान की खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से निकला हुआ धान 3250 रुपये और मशीन से निकला हुआ 2700 प्रति क्विंटल बिक रहा है।


वर्जन

बुधवार को 8000 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। झज्जर मंडी में अब तक 92 हजार की खरीद हुई है।-दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed