{"_id":"68d982180635d64662073164","slug":"farmers-are-facing-financial-crisis-due-to-non-start-of-procurement-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-126716-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खरीद शुरू नहीं होने के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खरीद शुरू नहीं होने के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान
Mon, 29 Sep 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
28jjrp22- झज्जर। मंडी में बाजरे की फसल को ऊपर करने कार्य करते हुए श्रमिक। संवाद
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की गुणवत्ता को देखते हुए रविवार को बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई। वहीं, जिले की तीन अनाज मंडियों में अब तक 1726 किसानों से 46501 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज हुई है। इसके अलावा बेरी अनाज मंडी में दो किसानों से 55 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है।
जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसान वर्ग भारी असमंजस और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। फसल तैयार है, मंडियों में पहुंच चुकी है, टोकन भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन खरीद की प्रक्रिया ठप है। प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही त्रस्त किसानों को अब प्रशासनिक लापरवाही की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
किसान मंडी में रोजाना आ रहे हैं, परंतु सरकारी खरीद आरंभ न होने से उन्हें अपने बाजरे की बिक्री के लिए भटकना पड़ रहा है। किसान संजय यादव व रामफल ने बताया कि वह पिछले एक पखवाड़े से अपनी फसल लेकर मंडी में आए थे, लेकिन टोकन कटने के बावजूद भी उनकी फसल की खरीद नहीं हो पाई। उन्हें खरीद के लिए ऑनलाइन टोकन जारी कर दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद न तोल न भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन
मंडी के कार्यवाहक प्रधान हरेंद्र सिलाना ने कहा कि मार्किट कमेटी की तरफ से सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं, लेकिन विभागीय आदेश न आने से खरीद का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।