फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer went delhi for demonstration new agriculter bill

कानूनों में किसानों के लिए कुछ भी भला नहीं : सत्यवान

Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
farmer went delhi for demonstration new agriculter bill
संसद भवन पर प्रदर्शन करने के लिए बहादुरगढ़ के टीकरी बार्डर से दिल्ली रवाना होते आंदोलनकारी किसा? - फोटो : Bahadurgarh
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेेकेएमएस) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में भाग लेकर तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों व बिजली बिल संशोधन 2020 को रद्द करने और एमएसपी को कानूनी दर्जा देकर फसल खरीद की गारंटी देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे तब तक हम घरों को वापस नहीं जाएंगे। हर कार्य दिवस को यहां आकर किसान संसद का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों के हित में न होकर कॉरपोरेट घरानों के हित में हैं। कृषि मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि कानून वापसी की मांग छोड़कर सरकार इन कानूनों में कुछ भी सुधारों पर वार्ता के लिए तैयार है। साथ ही कह रहे हैं कि इन कानूनों में काला कुछ भी नहीं है, ये किसानों की भलाई के लिए हैं। लेकिन सारे देश के किसानों ने समझ लिया है कि इन कानूनों में किसानों के लिए कुछ भी भला नहीं है। इन कानूनों से एमएसपी व मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। सरकारी खरीद न होने से बीपीएल परिवारों राशन मिलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

सत्यवान ने कहा कि जमाखोरी में छूट मिलने से कॉरपोरेट घराने कौडिय़ों के दाम पर अनाज, दाल, तिलहन, खाद्य तेल, आलू, प्याज आदि आवश्यक वस्तुओं का असीमित स्टॉक करेंगे और बाद में मनमाने दामों पर उपभोक्ताओं को बेचेंगे। कॉंट्रैक्ट फार्मिंग से किसान अपनी जमीनों से हाथ धो बैठेंगे। इन कानूनों को जिन भी देशों ने लागू किया है वहां के अधिकतर किसान जमीन से हाथ धो बैठे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की और जल्द से जल्द तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की। साथ में किसान व आमजन हित के लिए कार्य किए जाने की आवाज भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed