फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer warriors were honored in Birdhana.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिरधाना में किसान योद्धाओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer warriors were honored in Birdhana.
झज्जर। गांव बिरधाना में तीन साल से चल एचटी लाइन के विरुद्ध सफल किसान आंदोलन के किसान योद्धाओं को सम्मानित किया गया। रविवार को बिरधाना धरना कमेटी की तरफ से किसानों को सम्मान दिया। इसमें दिल्ली, सोनीपत, महेंद्रगढ़, हांसी और झज्जर जिले के किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में इस आंदोलन में बिरधाना गांव का सात लाख से मुआवजा बढ़कर लगभग 40 करोड़ तक पहुंच गया है। एक हजार करोड़ से ज्यादा की मुआवजा राशि का वितरण 60 गांवों में हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के 20 गांवों से एचवीपीएनएल की एचटी लाइन गुजर रही थी जिसका काम किसानों ने रोक रखा था और 20 गांव आंदोलनरत रहे। उनकी मांगों के अनुरूप जो मुआवजा पॉलिसी पावर ग्रिड की एचटी लाइन पर लागू थी, वहीं मुआवजा पॉलिसी हरियाणा सरकार ने एचवीपीएनएल हरियाणा विद्युत विभाग की एचटी लाइन पर लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहिया चौबीसा खाप के प्रधान उमेश दहिया ने बताया कि दो साल तक पुलिस प्रशासन और पावरग्रिड से संघर्ष किया। 2024 और 2025 में केंद्र और हरियाणा से किसानों के लिए ऐतिहासिक मुआवजा पॉलिसी बनी।

भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्मवीर दहिया ने कहा कि वह जो मुआवजा राशि सोच भी नहीं रहे थे उससे कहीं ज्यादा मुआवजा आज लोगों को उनके मोर्चा के कुटिल रणनीति और नेतृत्व की सूझबूझ का नतीजा है।
मौके पर आजाद सरपंच, संदीप, रोहतास दलाल, कवित सरपंच, जगदीश, महेंद्र, अरुण, राकेश, भूपेंद्र, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed