{"_id":"6431cb9f739017cf660271c0","slug":"farmer-returning-after-selling-mustard-died-due-to-overturning-of-tractor-jhjhar-news-c-17-1-roh1009-117890-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सरसों बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सरसों बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत
Sun, 09 Apr 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सिलानी मार्ग पर शनिवार को मंडी से सरसों की फसल बेचकर गांव वापस जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलटने की वजह से मौत हो गई। मृतक की पहचान भगत सिंह, गांव सिलानी केशो के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची। भगत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आए परिजनों ने बताया कि भगत सिंह सरसों बेच कर वापस अपने गांव सिलानी केशो जा रहा था। तभी सिलानी रोड़ पर हादसा हो गया। हादसे में भगत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। भगत सिंह के तीन बच्चे हैं। किसी तरह से खेती करके वह परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।